
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई मोड के पास ट्रक से एक ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार को आधी रात के बाद सरिया लोड ट्रक चकाई मोड के पास खड़ा था। इस दौरान देवघर की ओर से जसीडीह जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में आटो चालक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में ऑटो ट्रक में जाकर फंस गया।
सूचना मिलने पर जसीडीह थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।



