Rudraprayag: मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में पैदल मार्ग को जोड़ने वाले पुल और सड़क का कुछ हिस्सा बहने से यात्री फंस गये थे।

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ राहत और बचाव कार्य में जुट गई। अभी तक 60 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

बता दें कि मद्महेश्वर धाम के बणतोली में तीन दिन पहले पुल ध्वस्त होने से सैकड़ों यात्री फंस गए थे। मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
भारी बारिश और नदी का जलस्तर अधिक होने से रेस्क्यू नहीं हो पा रहा था। बारिश थमने और नदी का जलस्तर कम होने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू शुरू कर दिया।
तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते अब हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया जा रहा है। (IANS)



