
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में गोली लगने से घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम 27 वर्षीय रंजीत कुमार यादव है। जो बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के दोनीहार गावं का रहने वाला है।

घटना की बावत मृतक की मां रेखा देवी ने बताया कि मंगलवार कि रात को रंजीत, और उसकी बड़ी बेटी व उसकी बूढ़ी सास गोड़रा पुल के बगल में बने नये घर में थे। रंजीत कमरे में सोने गया था। वह अपने बूढ़ी सास और पोती के साथ बगल के कमरे में थे। रात के करीब 10.30 बजे के आसपास रंजीत को खिड़की से अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद रंजीत दौड़ बाहर निकला उसके साथ वह भी निकली तो दुबारा एक गोली और चला दिया। रंजीत को एक गोली बांह में और एक पेट में लगी। बताया कि गावं के ही अपराधी प्रवृति का गुनी यादव अपने चार पांच साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे रंजीत को गाली मारकर हत्या कर दिया।

बताया कि पूर्व में भी वह रंजीत को जान मारने कि धमकी दिया था। लेकिन उसे हम लोगों ने हलके में लिया था। बताया कि गोली लगने के बाद सबसे पहले काटोरिया अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लेकर पहुंचे। डॉक्टर उसे देखने के बाद भर्ती के लिए कागजात ही बना रहे थे उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इधर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैधनाथ धाम पुलिस को दे दी गई है। समचार लिखे जाने तक बैधनाथ धाम पुलिस शव का पंचनामा करने में जुटी थी।


