
Deoghar: देवघर शहर के तिवारी चौक स्थित संत माइकल एंग्लो विद्यालय में आयोजित चाइल्ड फेस्ट 25 में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए अलग-अलग गतिविधियों ने लोगों का मन मोह लिया। सभी कार्यक्रम संत माइकल एंग्लो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जे.सी.राज के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।

चाइल्ड फेस्ट 25 का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. जे.सी.राज द्वारा ‘ऑन योर मार्च लेट सेट गो.. उद्घोष के साथ किया गया। अपने वक्तव्य में डॉ. जे.सी.राज ने कहा कि आज के समय में छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा क्युरिकुलम एक्टिविटी में भी रुचि लेना आवश्यक है। इससे न केवल उनका मानसिक विकास होता है, बल्कि वे अनुशासन और टीम भावना जैसी महत्वपूर्ण गुणों को भी सीखते हैं।

प्रतियोगिताओं की विविधता और रोमांच
चाइल्ड फेस्ट 25 के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लेमन रेस, सैक रेस, जलेबी रेस म्युजिकल चेयर और सबसे खास वर्ग में फैशन शो रहा। फैशन शो में बच्चों ने अपनी मनमोहक पोशाक पहन कर रैम्प पर कैटवाक कर सभी का दिल जीत लिया। जब फैशन का जलवा बिखेरने छोटे-छोटे बच्चे रैंप पर उतरे तो हर कोई दंग रह गया। बच्चों ने जिस तरह के आकर्षक परिधान पहने थे उसी अंदाज में रैंप वॉक करके दिखाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से संत माइकल एंग्लो विद्यालय परिसर गूंज उठा। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में एक के बाद एक बच्चे ने आकर्षक अंदाज में प्रस्तुति दी। बच्चों के इस प्रयास की उपस्थिति दर्शकों ने जमकर सराहना किया।
प्रतियोगिताओं के रोमांचक नतीजे
फैशन शो
जूनियर ग्रुप (नर्सरी-केजी) – अनन्या, आराध्या सृष्टि, प्रियांशी, आरोही रानी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय जबकि स्पेशल प्राइज अयांश सिन्हा
सीनियर (1 – 5) – निहारिका, जीशु , परिधि केशरी, रिया चौधरी , मंत्रा
स्पून रेस – प्रिंस सागर
सैक रेस – ईशान, परिधि केशरी, अनुष्का मित्रा , कृतिका
सम्मान समारोह और टीम वर्क की सराहना
चाइल्ड फेस्ट 25 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। चेयरमैन और पधारे अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफल देखरेख संत माइकल एंग्लो विद्यालय की शिक्षिकाओं ने की। स्कोरिंग का जिम्मा श्रुति ठाकुर व पूजा परिहस्त ने बखूबी निभायी। पूरे आयोजन के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और उत्साह के साथ निभाया। इस आयोजन ने छात्र-छात्राओं को न केवल एक्स्ट्रा क्युरिकुलम एक्टिविटी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को भी आत्मसात करने का अवसर दिया।वहीं फिल्म निर्देशक रमेश चंद्र झा और दीपक कुमार पोद्दार निर्णायक के रूप में उपस्थित थे।



