नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India) अगले महीने से सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह बढ़ती लागत के बीच सितंबर से सभी मॉडलों के दाम बढ़ाएगी।

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि पिछले एक साल में विभिन्न कच्चे माल की लागतों में वृद्धि की वजह से कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए ग्राहकों पर अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव डालना अनिवार्य हो गया है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि सितंबर, 2021 में सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की योजना बनाई है। इसकी घोषणा कंपनी बाद में करेगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में कंपनी की एंट्री-लेवल हैचबैक ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक के कई मॉडलों की क्रमशः 2.99 लाख रुपये से लेकर 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली) के बीच है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Mahadev App मामले के Mastermind सौरभ चंद्राकर का Oman से प्रत्यर्पण, CBI लेकर आई भारत
- Jharkhand: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार
- Gumla News: कोबजा गांव में ग्राम सभा का फैसला, ईसाई धर्मगुरुओं के प्रवेश पर रोक
- खड़गे का हमला, ‘भाजपा के जाने से ही बचेगा लोकतंत्र, बिहार-यूपी और महाराष्ट्र की सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनीं’
- UP Assembly Election 2027: 2022 में बहराइच की सात सीटों में से चार पर BJP को मिली थी जीत, दो SP के खाते में



