
Deoghar: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी मामले में संलिप्त 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

गिरफ्तार होने वालों में रमेश दास फुलचुआं, अरविन्द कुमार यादव कुंडारो पथरड्डा, चंदन दास , कुंदन दास बभनकुंडा थाना सारठ, विष्णु कुमार दास रामपुर देवीपुर, मुन्ना कुमार दास कुसाहा थाना पथरौल, गोलू कुमार दास महुआडाबर मधुपुर, मंटू कुमार बरदेही ओपी पथरड्डा, पप्पू दास बभनकुंड थाना सारठ, अरूण कुमार दास घघरजोरी थाना सारठ, इन साइबर आरोपितों को सारवां थाना क्षेत्र के मछुवाडीह से पूरब करी 700 मीटर स्थित जंगल झाड़ी से गिरफ्तार किया गया।

इनमें से दो अभियुक्तों के पास से जब्त 02 मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। वहीं आठ आरोपितों के पास से ज्ब्त मोबाइल नंबर आईएमईआई पर जेम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। वहीं सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर 10 अन्य साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें मिथलेश कुमार दास महुआडाबर थाना मधुपुर, दिलखुश अंसारी साकिन बगडबरा थाना सोनारायठढ़ी, मो आबदीन अंसारी साकिन केशरगढ़ा थाना मधुपुर, रिजवान अंसारी, तौफिक अंसारी पिंडरी थाना सारठ, शेखर सुमन दास कुशाहा थाना पथरौल, पप्पू महरा साकिन कपसिया थाना सारठ, मनोज कुमार शर्मा तेतुलबंधा थाना करमांटाड़ जिला जामताड़ा, हिमांशु कुमार दास बभनकुंड थाना सारठ और उत्तम कुमार दराय साकिन सिमरजोर थाना मधुपुर के नाम शामिल है।
इन सभी के पास से 23 मोबाइल फोन व 37 सिम कार्ड बरामद किया गया है। इन सबों ने पुलिस को बताया कि बैंक कस्टमर को उनके व्हाट्सअप के माध्यम से फोर्ड लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते है। साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार साइबर आरोपितों को पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


