
जगराओं: जगराओं सीआईए में तैनात एएसआई भगवान सिंह व दलविंदर सिंह के मर्डर मामले में वाटेंड ए क्लास कैटेगिरी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर व उसके साथी जसप्रीत सिंह जस्सी की कोलकाता में हुई पुलिस के साथ बुधवार बाद दोपहर हुई मुठभेड़ में ढ़ेर हो गया। दोनों ही जगराओं की नई दाना मंडी में वारदात को अंजाम देने के बाद फरार थे। पंजाब पुलिस की तरफ से आरोपित जयपाल पर 10 लाख व उसके साथी जस्सी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस व गैंगस्टरों के बीच हुई क्रास फायरिंग के दौरान पंजाब पुलिस व बंगाल पुलिस को एक-एक मुलाजिम जख्मी हो गए।

वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपाल के दो साथियों दर्शन सिंह व बलजिंदर सिंह को ग्वालियर से उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह वहां रेलवे स्टेशन से भागने की फिराक में थे और पुलिस ने इनको पनाह देने के आरोप में एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने दर्शन की पत्नी व अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले भी जयपाल को पंजाब से भागने में सहायता करने वाले उसके साथी को भी गिरफ्तार किया था।

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर व उसके साथी को पकड़ने के लिए ओकू टीम गठित की थी, जिसे सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपित कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में शकरपुर कांप्लेक्स में छिपे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने बंगाल पुलिस की एसटीएफ टीम संपर्क किया और संयुक्त अभियान में गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और उसके साथी जस्सी को मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस ने कांप्लेक्स को घेरा डाला तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिस पर पुलिस पार्टी ने भी अपने बचाव में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ही आरोपित ढेर हो गए। उल्लेखनीय है कि जयपाल के कई खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी व दिल्ली के अलावा अन्य कई राज्यों में हार्ड क्राइम के मामले दर्ज थे।
क्या था मामला
जगराओं की न्यू दाना मंडी में सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई नशा तस्करी व हथियारों की खेप की सप्लाई की सूचना मिलने पर छापामारी करने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर छापामारी के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर जयपाल को पहचान लिया तो जयपाल ने अपने साथियों समेत पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस कारण दोनों पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जब कि होमगार्ड का जवान राजविंदर सिंह जख्मी हो गया था। पुलिस ने राजविंदर के बयान पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।



