
Deoghar : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के पसरपुर स्थित गावं के जंगल झांड़ के काजू बगान से दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपियों में काजल कुमार दास साकिन खिरवातरी थाना देवीपुर और विनोद महरा साकिन गोबरशाला ओपी पथरड्डा के नाम शामिल हैं।

दोनों के पास से दो मोबाइल और तीन सिमकार्ड बरामद किया गया है।
जेल गया दोनों साइबर आरोपित फर्जी फोन पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओंे को कैश बैक का झंासा देकर ठगी करते थे।


