
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की अहले सुबह देवघर दुमका मुख्य मार्ग पर घोरमारा के समीप एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ निवासी लालदेव यादव, बाजार समिति निवासी आनंद सिंह सहित तीन अंज्ञात व्यक्ति शामिल है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी पुलिस तीनों अंज्ञात कि पहचान करने में जुट गई है। वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों में रांगा मोड़ निवासी अजीत महथा, सोनारायथाढ़ी थाना क्षेत्र के खिजुरिया निवासी संजय यादव, पवन यादव और बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के करमाटांड निवासी संदीप यादव के नाम शामिल हैं।


