spot_img
spot_img
होमझारखण्डदर्दनाक: जन्मदिन पर बाबाधाम पूजा करने आ रही थी पम्मी, सड़क हादसे...

दर्दनाक: जन्मदिन पर बाबाधाम पूजा करने आ रही थी पम्मी, सड़क हादसे में हो गई मौत

Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर महेशमारा रेलवे पुल के पास शनिवार कि अहले सुबह सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसके पति घायल हो गए। मृतका 30 वर्षीय पम्मी कुमारी बिहार के भागलपुर जिले के मानिकपुर की रहने वाली है।

घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि वह अपने जन्मदिन के अवसर पर पति नितेश कुमार झा, ससुर निर्मल कुमार झा एवं दो मासूम बेटियों के साथ कार से देवघर पूजा करने आ रही थी। कार पति नितेश चला रहा था। रास्ते में घटनास्थल के पास सामने से एक चार चक्का वाहन तेज रफ्तार से आ गई। उससे बचने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल के किनारे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गाड़ी में बैठे नितेश के पिता निर्मल कुमार, एक सात माह की बच्ची व एक चार वर्ष की बेटी को भी हल्की चोट लगी है। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । इलाज के क्रम में पम्मी की मौत हो गई। पम्मी को हादसे में अंदरूनी चोट लगी थी। घायल नितेश का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बताया जाता है कि पम्मी का जन्मदिन था। देवघर में उन लोगों का नया घर भी बन रहा है। वे लोग यहां पूजा करने, जन्मदिन मनाने व बन रहे घर को देखने आ रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में पम्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सड़क हादसों में चार घायल

वहीं अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। एक घटना में अज्ञात वाहन से धक्का लगने से देवघर निवासी नव्या कुमारी घायल हो गई। वहीं अन्य हादसों में देवघर निवासी रोहित कुमार, निर्मला कुमार व जसीडीह निवासी शिव कुमार बाइक से गिरकर घायल हो गए। तीनों युवक बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिरकर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!