
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सोनू सौरभ और रोहित दास साकिन बड़ा राजाबांध थाना मधुपुर का रहने वाला है।

दोनों की गिरफ्तारी सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल से की गयी। जेल गया दोनों साइबर आरोपित सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पेयूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुको को झांसे में लेकर ऑन लाइन ठगी का कार्य करते थे।

जेल गये दो आरोपितों में एक पास से जब्त किये गये मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया है। जबकि दूसरे के जब्त मोबाइल नंबर पर जेएमआईएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।
साइबर थाना पुलिस दोनों के मोबाइल की जांच करने में जुट गयी है।


