
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के कपासिया मोड़ पर अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से 1 लाख 54 हज़ार की लूट कर फरार हो गया. इस बाबत जानकारी देते हुए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने बताया कि काले पल्सर से तीन अपराधी पहुंचे और अचानक मेरे काउंटर के अंदर चले आया और पिस्टल सटाकर चुपचाप रहने की बात कही नहीं तो गोली मार देंगे.

तब तक दूसरा अपराधी भी अंदर आ गया और काउंटर में रखा हुआ एक लाख 54 हज़ार की राशि बैग में भर लिया इसके बाद केंद्र में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी तोड़ कर साथ ले गए.

वही दो महिला ग्राहक को चुपचाप रहने को कहा अगर हल्ला करेगी तो मार देंगे अपराधियों के चले जाने के बाद सीएसपी संचालक ने देवीपुर थाना को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली वही अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कई जगह छापेमारी अभियान चला रही है.


