
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल के एक डस्टबिन में नवजात का शव बरामद किया गया है। किसने अस्पताल के डस्टबिन में नवजात के शव को फेंका इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

प्रबंधन द्वारा सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी के माध्यम से जांच किया जा रहा है।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह अस्पताल के डस्टबिन में कोई व्यक्ति कचड़ा फेंकने गया था। उसी ने नवजात को वहां फेंका हुआ देखा और लोगों को इस बारे में जानकारी दी। देखते- देखते काफी संख्या में लोग वहां जुट गये। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्चे के शव को डस्टबिन से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया।
मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गयी है। पुलिस इसकी छानबीन मेें जुट गयी है।


