
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा बायपास रोड के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज के लिये वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में पथरोल थाना क्षेत्र के करमी गांव निवासी घायल जगदीश मंडल अपनी बेटी से मिलकर घर वापस जा रहा था।

उसी क्रम में ट्रक की चपेट में आ कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।



