spot_img

Deoghar जिले में न हो पेयजल की समस्या, प्रशासन ने जारी किया Mobile नंबर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता व सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर जारी किया गया, ताकि गर्मी को देखते पेयजलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान किया जा सके।

Deoghar: पेयजल समस्या के निदान और बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी दस प्रखंडों के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता व सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर जारी किया गया, ताकि गर्मी को देखते पेयजलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान किया जा सके।

इसके अलावे देवघर जिलान्तर्गत दसों प्रखंडों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में  मरम्मति के कारण बंद नलकूपों, बंद पाइप जलापूर्ति का अनुश्रवन को लेकर पूरे ग्रीष्म काल तक के लिए नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष तत्काल प्रभाव से पूरे ग्रीष्म काल तक प्रभावी रहेगा।

प्रमंडल में ड्रिल्ड नलकूपों के मरम्मति पाइप जलापूर्ति योजना समस्याओं के निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 बजे अपराहन तक पूरे ग्रीष्म ऋतु तक प्रमंडलीय नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नम्बर 8603803990 एवं 9709278496 पर अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

साथ ही सभी दसों प्रखंड हेतु कनीय अभियंता व सहायक अभियंता का नंम्बर जारी किया गया है, जिसके तहत देवघर प्रखंड के लिए 7992330456, देवीपुर प्रखंड 9304548201, मोहनपुर प्रखंड  7004116299, सारवां प्रखंड 8603803990, सेनारायठाढ़ी प्रखंड 8709504733 जारी किया गया। साथ ही मधुपुर प्रखंड 8709473675, मारगोमुण्डा प्रखंड 9470563662, करौं प्रखंड 8789048136, सारठ प्रखंड 9431782609, पालोजोरी प्रखंड 8789084136 के अलावा मधुपुर अनुमंडल के लिए 7541824824 और सारठ अनुमंडल के लिए 7541824824 नंम्बर जारी किया गया हैं।

वही राज्य स्तर पर चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत के निवारण के लिए एक Web based call centre है जिसका Toll Free No- 1800-3456502 जारी किया गया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!