
Deoghar: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) शनिवार को देवघर पहुंचे। देवघर आगमन के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath ) की पूजा-अर्चना की।

मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प कराया गया। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह पहुंचकर पवित्र द्वादश ज्यातिर्लिंग का जलाभिषेक किया और मत्था टेक कर मंगलकामना की।

इसके अलावा इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान किया।







इससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।


