
Deoghar: जिले के देवघर बूढई मुख्यमार्ग पर एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक पर बैठी नानी की मौके पर मौत हो गई लेकिन गोद में बैठी तीन वर्षीय नतनी बाल बाल बच गई।

उसके बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग घटनास्थल से उठे। मृतका का का नाम लक्ष्मी देवी पति अशोक बरनवाल है। जो बूढाई थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

बताया जाता है कि मृतका लक्ष्मी देवी अपने घर बूढाई से अपने देवर ऋषभ बरनवाल और 3 वर्षीय नतनी के साथ किसी काम से बाइक से देवघर आ रही थी। उसी क्रम में देवघर एम्स के नजदीक रामसागर के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने धक्का मार दिया।
इस घटना में लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक उसका देवर ऋषभ वर्णवाल और तीन वर्षीय नतनी को मामूली चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


