
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा के पास अनियंत्रित होकर एक डिजायर कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार पर सवार पति-पत्नी और बेटी घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में विवेक कुमार, सुनीता सिन्हा और शिवानी सिन्हा के नाम शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
घायल सभी बिहार के भागलपुर जिला के भीखनपुर के रहने वाले हैं। घटना की बावत घायल विवेक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी बेंगलुरु में पढ़ाई करती है। सोमवार की सुबह भागलपुर से उसे देवघर हवाई अड्डा बेंगलुरु जाने वाले हवाई जहाज में चढ़ाने आ रहे थे। बताया कि सुबह भागलपुर से अपनी कार से देवघर आ रहे थे। इस दौरान घाघरा के पास उन्हें झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इस घटना में उनकी पत्नी सुनीता सिन्हा और उन्हें गंभीर चोट लग गई। बेटी शिवानी को हल्की-फुल्की चोट आई है।


