Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ में सोमवार की रात करीब 1.45 बजे के आसपास खटाल में चोरी करते एक चोर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। जबकी उसके अन्य साथी भागने में सफल रहा।
स्थानीय लोगों ने चोर को नगर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से चोरी किया गया एक पंखा बरामद किया गया है। नगर पुलिस ने उसे पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम पलटन महथा है जो सलौनाटांड़ का ही रहने वाला है। इसे लेकर नगर थाना में अवधेश कुमार ने मामला दर्ज कराया है।
कहा है कि 17 जुलाई को करीब रात 1.45 बजे के आसपास उसके घर केक खटाल में लगे टूलू पंप एवं पंखा को पलटन महथा अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ चोरी करने पहुंचा था। जब वह रात को जगा तो देखा की खटाल में तीन लोग कुछ कर रहे हैं। उसने जोर- जोर से आवाज लगाना शुरू किया। आवाज सूनकर खटाल में सो रहा उसका स्टाफ मनोज यादव जग गया और देखा कि तीन लड़का मिलकर टूलू पंप को खोल रहा है। वह जोर- जोर से चोर- चोर कह कह कर चिल्लाने लगा। आवाज सूनकर आसपास के लोग जग गये। तीनो भागने लगे तो स्थानीय लोगों केक सहयोग से पलटन महथा को पकड़ लिया गया। उसके पास से चोरी किये गये पंखा को बरामद कर लिया गया।