
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सत्संग इलाके में अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया।

इस घटना में ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के स्थिरपाड़ा निवासी गीता मंडल, मिताली पॉल, झुनू पेपरी के नाम शामिल है।

परिजनों ने बताया कि सभी लोग घूमने देवघर आए थे। शनिवार की सुबह पुरंदाहा से ऑटो से सत्संग आश्रम घूमने जा रहे थे। इस दौरान सत्संग आश्रम के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीनों घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही नगर थाना क्षेत्र के जटाही मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल का नाम नीरज यादव है जो जटाही मोड़ का ही रहने वाला है।
परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



