
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर छापेमारी कर में सोमवार को दस साईबर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना अंतर्गत गजलपुर और रायबांध स्थित जंगल-झाड़ी में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं।

उक्त सूचना पर छापामारी कर आठ साईबर अपरापियों को पकड़ा गया। पकड़ाये साइबर आरोपितों के पास से बरामद मोबाईल, सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इनके द्वारा फर्जी कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर को कैश बैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।
इन सबों के पास से मिले मोबाइल 08 मोबाइल में प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। जेल गये साइबर आरोपितों के पास से 15 मोबइल, 23 सिम बरामद किया गया है।
ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में रामकुमार मंडल लातेसार, सुभाष कुमार, अनुज कुमार साकिन जगतपुर थाना मोहनपुर, जोतिन्द्र महरा साकिन सरेत थाना पथरौल शकुल दास योगीडीह मधुपुर, प्रदीप दास चरघरा सारवां, विक्रम कुमार दास पिपरसोल मधुपुर, कुन्दन कुमार दास, अशोक कुमारदास केन्दुआ थाना देवीपुर के नाम शामिल हैं।


