
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बैंहगा गांव में आपसी विवाद में हुए मारपीट में छोटे भाई ने बड़े भाई को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में घायल जमुना यादव के पड़ोसी दिनेश यादव ने बताया कि जमुना काम करके घर आया था। उसी दौरान दोनों भाई के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होने लगा। जिसमें बड़े भाई को लोहे की रॉड से मारकर सर फोड़ दिया। इस घटना में जमुना यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी है।

जमुना की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जानकारी रखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


