रायबरेली।
आपने ये तो काफी बार सुना होगा कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की या उसे प्रताड़ित करता है, लेकिन आज की जो खबर है वो कुछ उलटी है।
दरअसल हुआ यूँ के रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदमापुर गांव का रहने वाला राजेन्द्र नामक एक व्यक्ति ने जब अपनी पत्नी से चाय मांगी तो उसकी पत्नी ने उसपर चाकू से वार कर दिया। चाकू के हमले में जब राजेन्द्र ने अपने बचाव में अपना हाथ आगे किया तो उसके हाथ और छाती पर चाकू चोट लगने से वो जख्मी हो गया। राजेन्द्र को लहूलुहान देख के उसकी पत्नी वहां से तुरंत फरार हो गयी। जब राजेन्द्र के परिजनों ने उसके चीखने की आवाज़ सुनी तो मौके पर तुरंत आए।
घायल पति ने आरोप लगाया है कि उसने पत्नी को चाय बनाने को बोला था, इसी से नाराज होकर उसमें हमला कर दिया. राजेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसे पक्का यकीन है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है. जिसके चलते उसकी पत्नी ने उस पर पहले भी कई बार हमला किया.
राजेन्द्र और उसके परिवार ने गदागंज थाना में इस घटना की शिकायत की है. राजेन्द्र ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि वो चंडीगढ़ में काम करने के लिए रहता है। उसकी पत्नी का प्रेम संबंध राजेन्द्र के छोटे भाई से ही चल रहा है। जिसके चलते उसकी पत्नी ने पहले भी उसपर हमला काफी बार किया है।
जैसे ही ये मामला गांव में फैला, लोगों की चर्चा का केंद्र बन गया है।