
Deoghar: देवघर जिले के पलोजोरी थाना इलाके में एक व्यक्ति से दो लाख रूपये छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर पालोजोरी थाना क्षेत्र के हरलाटांड़ निवासी वर्तमान पता देवघर अरविन्द राय ने पालोजोरी थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। कहा है कि पालोजोरी एसबीआई शाखा ने दो लाख रूपये निकालकर प्रवीण कुमार के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। उसी दौरान बांधडीह के पास पल्सर सवार दो बदमाशों ने रूपये से भरे थैला को उसके हाथ से छिनतई कर फरार हो गया।

आवेदन लेकर पालोजोरी पुलिस जांच में जुट गयी है।


