
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बुढेई गांव के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम मोहन पंडित है जो गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर का रहने वाला है।

गंभीर रूप से घायल मोहन को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल के भाई सोहन पंडित ने बताया कि वह किसी काम से देवघर गया था। वह वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान बुढेई गांव के पास एक ट्रक ने धक्का मार दिया।

धक्का मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी देवीपुर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामला की जांच में जुट गयी है।


