
Ramgarh Bypoll Results 2023: झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। बहुत जल्द ही नतीजे साफ हो जाएंगे और रामगढ़ को अपना नया विधायक मिल जाएगा।

आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी अपनी बढ़त बरकरार रखी है। सुनीता चौधरी पहले राउंड से ही बढ़त बरकरार रखी है।कुल 11 राउंड की गिनती होनी है।

रामगढ़ उपचुनाव को लेकर सरयू रॉय ने कहा, ‘रामगढ़ उपचुनाव में मतों की गिनती के रुझान से स्पष्ट है कि आजसू उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। 8वें राउंड की गिनती में आजसू उम्मीदवार 40,000 से अधिक वोट से आगे चल रही हैं। उम्मीद है वे करीब 50,000 वोट से चुनाव जीतेंगी।’
वहीं, सांसद निशिकांत दुबे ने कहा ‘ मुख्यमंत्री हेमंत जी अपने गॉंव में हार गए,सुनीता भाभी जी की रामगढ़ विधानसभा में भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों की, सुदेश महतो के संगठन, सीपी चौधरी के कार्यों की और बीजेपी झारखंड के सहयोग की जीत है,भ्रष्टाचारी शासन को हटाने का यह आग़ाज़ है,अंजाम की प्रतीक्षा है।”


