
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने एक देशी बरामद किया है। वहीं कट्टा लहराने वाला आरोपी फरार बताया जाता है। इसे लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला बीचगढ़ा निवासी काली प्रसाद राव ने दर्ज कराया है। कहा है कि गावं का ही कुंदन राव देशी कट्टा लेकर उसके घर पहुंचा और लहराते हुए गाली गलौज करने लगा।

कहा है कि परिजनों के सहयोग से उसके पास से देशी कट्टा छिन लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं मौके पर से आरोपी कुंदन राव फरार हो गया।
रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।


