
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कुसमिल गांव में करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से झुलसी महिला का नाम रौशनी राजहंस है। परिजनों ने बताया कि वह छत पर कपड़ा सूखने के लिए डाल रही थी। उसी दौरान अचानक बिजली के तार के चपेट में आ गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

परिजनों ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ करने में जुट गयी है।


