
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना इलाके की रहने वाली एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल हुई महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला का नाम संजना कुमारी है जो थाना क्षेत्र के गोबरदाहा की रहने वाली है। घटना के संबंध में घायल संजना कुमारी ने बताया कि 2022 में जितेंद्र मंडल के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ बाद से ही आए दिन दहेज को लेकर नए-नए बहाना बनाकर ससुराल वालों द्वारा मारपीट किया जाता है। इसको लेकर कई बार पंचायती भी किया गया। लेकिन कुछ दिन ठीक ठाक रहने के बाद फिर से मारपीट करना शुरू कर दिया।

बताया कि घर में खाना बना रही थी इस दौरान पति जितेंद्र मंडल वहां आया और मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी मायके वालों को दिया। मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।


