
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र चकाई मुख्यमार्ग पर डिगरिया पहाड़ 62 माइल सड़क किनारे एक पुलिया के नीचे से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। मृतक का 35 नाम लड्डू यादव उर्फ छेदन यादव है जो बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव का रहने वाला है।

मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतक देवघर से जसीडीह अपना टोटो चलाकर परिवार को भरण पोषण करता था। उसे तीन बेटी और दो बेटा है।

पुलिस को दिये आवेदन में मृतक के पिता सुरेन यादव ने कहा है कि उसका मृतक बेटा 03 फरवरी को करीब 08 बजे देवघर स्थित डढ़वा नदी स्थित मशान काली में पूजा करने की बात कह कर निकला था। उसके साथ बसबुटिया निवासी सुनील यादव, बुघवाडीह निवासी मंजीत यादव तथा जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका निवासी राजू यादव और कुंजीसार निवासी रौशन झा एवं अन्य अज्ञात लोग गये थे।
कहा है कि रात तक घर नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर फोन किया तो बंद मिलने लगा। 04 फरवरी को बेटे का शव डिगरिया पहाड़ स्थित 62 माइल स्थित एक पुलिया के नीचे मिला।
उन्होंने उपरोक्त व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। जसीडीह पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


