
Deoghar:देवघर जिले में अलग- अगल थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये। तीन लोगों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि एक बुर्जूग महिला और एक बच्चे को इलाज के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

नगर थाना क्षेत्र के जलसार पार्क के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी जिसमें एक बुर्जूग महिला व एक बच्चा घायल हो गया। दोनों को धक्का मारने वाले एक बाइक सवार युवक के द्वारा टोटो में बैठाकर इलाज के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। दोनों के नाम का पता नहीं चला पाया। बताया गया कि बूर्जूग महिला एंव बच्चा बगल के आसपास के मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के बाद दुघर्टनाग्रस्त दोनों बाइक को युवक लेकर चले गये। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी खबर लिखे जाने तक नहीं दी गयी थी।

दूसरी घटना रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा डहरी पुल के पास हुई। जहां अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गयी। इस घटना में टोटो चालक और उसपर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में टोटो चालक रिखिया थाना क्षेत्र के चिरोडीह निवासी पवन महथा और पुनसिया मोहल्ला निवासी लवली देवी के नाम शामिल हैं।
घायल लवली देवी ने बताया कि वह टोटो पर सवार होकर रिखिया हटिया जा रही थी। अचनाक बलसरा डहरी पुल के पास टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों को स्थनीय लोगों की मदद से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं मोहनपुर थाना क्षेत्र के हटिया रोड के पास दो बाइक में टक्कर हो गयी। इस घटना में एक बाइक पर सवार बुढ़वाकुरा निवासी चंदन कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं धक्का मारने वाला दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके पर से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के लिये उसे भर्ती कर लिया गया है।


