
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक से एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए टोटो को नगर पुलिस ने बरामद कर लिया है। टोटो को नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज रोड नीलकंठ बिहार के पास से बरामद किया है । वहीं टोटो चालक भागने में सफल रहा।

मामले की जानकारी टोटो मालिक को होते ही नगर थाना पहुंचकर चोरी हुए टोटो का पहचान किया। वहीं पुलिस टोटो चालक के बारे में पता लगा रही है।

पीड़ित टोटो मालिक सीमावर्ती राज्य के बिहार बांका जिला अंतर्गत जसवंतपुर गांव निवासी विवेक कापरी ने बताया कि बेरोजगार रहने के कारण पिछले दिनों देवघर में रहकर नए टोटो खरीद कर चला रहे थे। तिवारी चौक पर टोटो को खड़ी कर भोजन करने के लिए होटल गए थे। वापस आने के बात टोटो नहीं मिला । कई घंटे तक खोजबीन करने पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
इसके पश्चात अज्ञात के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया था।


