
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके से एक किशोरी जबरन अपहरण कर लिये जाने मामला सामने आया है। इसे लेकर किशोरी की मां ने रिखिया थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिये गयी थी। उसी क्रम में गलत नियत से उसका अपहरण कर लिया गया।

मामले में अभिषेक सिंह, परशुराम सिंह, बलराम सिंह और कृष्णा सिंह को आरोपी बनाया है। मामला दर्ज कर रिखिया पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


