
Deoghar: जिले में अलग अलग जगह हुए सड़क हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना में एक बच्ची और उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम परशुराम र्मिद्धा और 08 वर्षीय सुनैना के नाम शामिल हैं। जो पथरड्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घायल परशुराम होमगार्ड का जवान है।

घटना के बावत परशुराम र्मिधा ने बताया कि वह देवघर से अपनी पोती के साथ घर जा रहा था। उसी क्रम में सामने से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया जिससे 8 वर्षीय बच्ची सुनैना कुमारी एवं परशुराम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है।
दुसरी घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी मोड़ के पास की है। जहां अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल का नाम परशुराम यादव है जो जीत कुंडा गांव का रहने वाला है। घटना के संबंध घायल के भाई रामकुमार ने बताया कि परशुराम काम करके घर वापस जा रहा था। उसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिसके बाद घंटो पुनासी मोड़ के पास रोड पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर मोबाइल के माध्यम से परिजनों को इसकी सूचना दी।
उपरांत घटना स्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।



