
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में शनिवार की अहले सुबह चार-पांच की संख्या में बिहार के सीतामढ़ी के कांवरिया आराम कर रहे थे। इस दौरान चोरों ने उनका बैग की चोरी कर ली। बैग में रखे 17 हजार नकद और तीन मोबाइल की चोरी कर ली।

भागने के दौरान कांवरिया ने एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। धराया चोर बस स्टैंड स्थित धपरा टोली का रहने वाला बताया जाता है। नगर पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। चोरी का शिकार हुए कांवरियों बिहार के सीतामढ़ी जिला के चकमला इलाके के रहने वाले हैं। जिनका नाम वीरेंद्र शाह, रघुवीर, अजीत और मंटुन देवी है सभी कांवरिया शनिवार कि सुबह 4 बजे से ही नगर थाना में बैठे हैं।

कांवरिया ने बताया कि वे सभी लोग बस स्टैंड में आराम कर रहे थे। इस दौरान चोरों ने सभी का बैग चोरी कर लिया। बैग में रखें 17 हजार नकद और मोबाइल की चोरी कर ली। बताया कि खदेड कर एक चोर को पकड़ लिए लेकिन बाकी सब सामान लेकर फरार हो गए। बताया कि अब उनके पास खाने-पीने के लिए भी पैसा नहीं बचा है। इसे लेकर नगर थाना में आवेदन देकर भी शिकायत किया है।


