
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलोना मोड़ के पास दो बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक नग प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल का नाम राहुल कुमार है जो गिरिडीह जिला के आनंदपुर का रहने वाला है।

साथी अशोक कुमार ने बताया कि देवघर से दोनों अलग-अलग बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक चालक ने राहुल के बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से धक्का मारने वाला बाइक चालक अपना बाइक लेकर फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की जानकारी देवीपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।


