Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के जलाथर गांव के पास शनिवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि करों थाना क्षेत्र के बेल कियारी गांव निवासी जैली देवी उम्र 35 वर्ष व अशोक रवानी उम्र 40 वर्ष दोनों भाई-बहन अपनी बाइक पर सवार होकर देवघर इलाज के लिए आ रहे थे। इसी क्रम में कुंडा थाना क्षेत्र के जलाथर गांव के पास विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे एक अज्ञात वाहन का चालक धक्का मारकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद अशोक रवानी को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन जैली देवी को प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया।
देवघर में काम करने वाले उसी गांव के योगेंद्र रवानी नामक एक युवक सदर अस्पताल पहुंचा और मृतक अशोक रवानी और घायल जैली देवी की पहचान किया। उन्होंने मामले की जानकारी अपने गांव में दिया। घायल महिला ने बताया कि मृतक भाई अशोक रवानी के साथ बाइक से इलाज के लिए देवघर आ रही थी। इसी दौरान अज्ञात लाल कार ने धक्का मार कर फरार हो गया। जिससे दोनों घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का ससुराल जामताड़ा जिला है। वह एक सप्ताह पूर्व अपना मायके आयी थी। इलाज के लिए मायके में थी। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दे दिया है।
पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। योगेंद्र रवानी ने बताया कि मृतक व्यक्ति का पांच पुत्री है। जिसकी मौत हो जाने से दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।