
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक दबंग पारा शिक्षक ने प्रधान शिक्षिका को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल शिक्षिका का नाम चांदनी कुमारी है जो दुमका जिला के जरमुंडी थाना इलाके के नौनीहाट घोंघाडेकचा गावं कि रहने वाली है। वह उक्त विद्यालय में पिछले 2016 से पदस्थापित हैं। शिक्षिका के दाहिने बांह में गोली लगी है। गोली मारने वाले पारा शिक्षक का नाम शैलेश यादव है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुरूमटांड गावं का रहने वाला है। गोली मारने के बाद वह फरार बताया जाता है।

घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस स्कूल पहुंची और घायल शिक्षिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल शिक्षिका ने बताया कि पारा शिक्षक शैलेश यादव हमेशा स्कूल में दबंगई करता है। हमेशा मध्यान भोजन एवं अन्य बच्चों के लिए स्कूल में मिलने वाले राशि को बांटने की बात दबंगई पूर्वक करता था। वह इसका विरोध करती थी। बताया कि गुरुवार को वह बच्चे को क्लास में पढ़ा रही थी उसी दौरान अचानक पारा शिक्षक शैलेश यादव क्लास रूम में घूस गया और जान मारने की नियत से लगातार उसपर दो गोली चला दिया।

उसके दाहिने बाहं में एक गोली लगी। इधर घटना के बाद मोहनपुर पुलिस आरोपी पारा शिक्षक को दबोचने के लिए छापेमारी में जुट गई है।


