
Deoghar: पूर्वांचल एक्सप्रेस को संभावित घटना से बचाने वाले लोको पायलट विजय कुमार को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा मंडल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मंगलवार को मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक चेतनानंद सिंह ने दिया।

रेलवे ने बताया कि विगत 30 मई को आसनसोल मंडल के लोको पायलट बिजय कुमार ट्रेन नंबर 15047 कोलकाता गोरखपुर अप पूर्वांचल एक्सप्रेस का संचालन करते समय देखा कि विद्यासागर स्टेशन के समीप आंधी तूफान के दौरान रेलवे ट्रैक पर एक बड़ी पेड़ की शाखा गिरी हुई है। जिससे संभावित दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अपनी त्वरित सोच और पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने संभावित दुर्घटना को टालने के लिए ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एवं गाड़ी को सुरक्षित खड़ी कर दी । पायलट की त्वरित कार्रवाई ने यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन दक्षता सुनिश्चित की। उनकी सतर्कता और उत्कृष्ट योगदान के कारण उन्हें मंडल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल के कई पदाधिकारियों मौके पर मौजूद थे।

रेलवे ने कहा कि यह पुरस्कार आसनसोल मंडल में उनके सहकर्मियों के लिए एक प्रेरणा है। इस मौके पर रेल प्रबंधक ने उनके असाधारण प्रदर्शन और समर्पण की प्रशंसा की।


