
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके कि रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का नाम रेनू देवी पति गुलटन यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के हुलासपुर गावं की रहने वाली है।

महिला का शव घर में चौकी पर लेटा हुआ पाया गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार बताए जाते हैं। महिला के गर्दन में दाग पाया गया है। घटना के बावत मृतका के मामा रिखिया थाना क्षेत्र के चौफाल गावं निवासी मोहन यादव ने बताया कि उसकी भांजी की मौत की खबर उसके पति ने अपने ससुराल रढ़िया में फोन पर दिया। उपरांत मायके के लोग उसके घर पहुंचे तो रेणु को मृत पाया। उसके बाद उसे खबर किया गया तो वह भी भगनी के ससुराल पहुंचा।

बताया की रेणु की हत्या कर ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए थे। वहीं मृतका को दो वर्ष का एक बेटा है उसे भी ससुराल वाले अपने साथ ले गए। उपरांत इसकी जानकारी जसीडीह पुलिस को दिया। पुलिस शाम को घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जसीडीह पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।


