
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति से सीबीआइ ऑफिसर बनकर झांसे में लेकर आठ लाख रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर बम्पास टाउन निवासी संतोष प्रसाद केशरी ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको सीबीआइ अधिकारी बताया और बैंक एकाउंट डिटेल की मांग करने के साथ- साथ रूपये की मांग किया। उसने रूपये देने में असमर्थता जतायी तो धमकी देते हुए कहा कि बेटे का नौकरी चला जायेगा।

वह भयभित होकर दो बैंक खाता नंबर की जानकारी उसे दे दिया। उपरांत उसके एक खाता से 06 लाख और दुसरे खाता से 02 लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी। साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।
ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर 60 हजार की ठगी
इधर, नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी सागर सिंह से टेलीग्राम एप के सहारे ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कराने के नाम पर झांसे में लेकर 60 हजार रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दिया है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


