
Madhupur (Deoghar): झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर मतदान चल रहा है। मधुपुर विधानसभा में भी मतदान जारी है। इस दौरान बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी को रिप्लेस किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी को रिप्लेस किया गया है।

शिकायत के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ये कार्रवाई की है। वेब-कास्टिंग रूम में स्थिति की निगरानी के दौरन पाया गया कि पीठासीन अधिकारी वोटिंग कंपार्टमेंट के नजदीक पाए गए, जो कि निर्वाचन आयोग के नियमों के विरुद्ध और कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही दर्शाता है। ऐसे में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को आवश्यक जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी हो की बीजेपी द्वारा बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी पर जेएमएम के पक्ष में वोट कराने का आरोप लगाया गया था। एमपी निशिकांत दुबे ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया था।
चुनाव आयोग @ECISVEEP मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 20, 2024


