Ranchi: रांची राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के कैदी वार्ड में पानी नहीं आने से नाराज कैदियों का आक्रोश फूट पड़ा। इलाजरत कैदियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभी कैदी एक स्वर में प्रबंधन से बातचीत करने के लिए जोर दे रहे थे। प्रबंधन से बात नहीं होने पर नाराज कैदियों ने सुबह का नाश्ता भी नहीं लिया है।
रिम्स के कैदी वार्ड में राज्य के विभिन्न जेल से आए 21 कैदी भर्ती हैं। इनमें 19 पुरुष और दो महिला कैदी हैं। इनका इलाज अस्पताल के विभिन्न विभागों में चल रहा है। कैदियों ने कहा कि वार्ड में लगा आरओ मशीन से गंदा पानी आता है। ऐसे में हम सभी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। रिम्स के बेसमेंट में स्थित कैदी वार्ड के खिड़की में लगा शीशा भी टूटा हुआ है, जिस वजह से वार्ड के अंदर बारिश का पानी आ जाता है। साथ तेज हवा चलने पर भी परेशानी होती है।