
Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के गोपीबांध के पास बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर भर्ती कर दिया गया है। घटना के बावत घायल रानीगंज निवासी श्याम देव मोहली ने बताया कि वह अपनी पत्नी शिवन्ती देवी को डॉक्टर से दिखाने गया था। वहां से घर वापस लौट रहा था उसी क्रम में गोपीबांध के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया।

जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


