
Deoghar: देवघर-गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में लगातार विकास की गंगा बहाने वाले सांसद निशिकांत दुबे की चर्चा होते रहती है। लेकिन, इधर लगातार एक वर्ष से बाबा नगरी में इनके माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व के नेता और सेलिब्रिटीयो का आगमन जारी है जिससे लगातार बाबा नगरी देवघर में उत्सव सा माहौल बन रहा है और लोग जमकर आनन्द भी ले रहे हैं।

वहीं विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पूरे शहर और आसपास के क्षेत्र को भाजपा के झंडे और बैनरों से पाट दिया गया है। नतीजा महादेव की नगरी गेरुवा रंग में सराबोर है। इसी क्रम में आगामी 4 फ़रवरी को देश के गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम तय है ऐसे में तैयारी भी जोरों पर है। वैसे तो यह कार्यक्रम जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित होना है। लेकिन, पूरे निगम क्षेत्र और जसीडीह एरिया को भाजपा के झंडों और होल्डिंग से पाट दिया गया है।

वहीं जगह-जगह पर विजय संकल्प कार्यक्रम के होल्डिंगों में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ सांसद निशिकांत दुबे की तस्वीर भी लगाई गई है जो अपने आप में इनके द्वारा किये गए विकास की गाथा का पर्याय है। बहरहाल, यह तो तय है संथाल परगना प्रमंडल में आगामी 2024 में होनें वाले चुनावों को लेकर भाजपा गंभीर है और संथाल के सभी लोकसभा और विधानसभा में अपना परचम लहराने के लिए विकास के साथ साथ जी तोड़ प्रयास भी जारी है।


