
Jasidih (Deoghar): जसीडीह आसनसोल रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को झाझा आसनसोल ईएमयू ट्रेन रोहिणी नावाडीह रेल फाटक के पास एक ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि झाझा -आसनसोल ईएमयू ट्रेन जसीडीह से खुलकर रोहिणी स्टेशन पहुंची थी। रोहिणी स्टेशन से खुलकर करीब 3:45 बजे रोहिणी नावाडीह फाटक के पास पहुंची। गेटमैन द्वारा रेलवे फाटक को बंद नहीं किया गया था। इस वजह से एक सीमेंट करकट लोड ट्रक देवघर की ओर से देवीपुर की ओर जा रहा था। ट्रक फाटक खुला रहने के कारण क्रॉस करने लगा। उसी दौरान अचानक ईएमयू ट्रेन आ गई और ट्रक से टकरा गई।

स्थानीय लोगों ने बताया की ट्रक का चालक ट्रेन को सामने आता देख ट्रक से कूद कर भाग निकला।
जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर, एएसआई अनीश सिंह, सदलबल पहुंचे उपरांत रेल पुलिस घटनास्थल पहुंची। इस घटना में ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया।
हालांकि इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। समाचार लिखे जाने तक रेल की आवाजही बंद हो गई है।


