spot_img
spot_img
होमझारखण्डDeoghar: त्रिकूट पर्वत घूमने गए दंपत्ति से छिनतई

Deoghar: त्रिकूट पर्वत घूमने गए दंपत्ति से छिनतई

Deoghar के कपड़ा दुकानदार से 20 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी

Deoghar: चोरी के अप्राथमिक अभियुक्त को भेजा गया जेल

Deoghar: जिले के त्रिकूट पर्वत के पास छिनतई की घटना हुई है। घटना रविवार देर शाम की है। बताया जा रहा कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के त्रिकुट पहाड़ के पास दंपत्ति के साथ बदमाशों ने मारपीट कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग नगर निवासी अनिता देवी अपने पति गुलशन कुमार ठाकुर के साथ त्रिकूट पर्वत घुमने गए थे। वे लोग पहाड़ के ऊपर गए थे। नीचे उतरते-उतरते अंधेरा हो गया था। त्रिकूट पर्वत घूमकर पति-पत्नी जब नीचे उतरे तो छह युवक उनके पास आए और पिटाई कर उनके पास से नगदी छीन लिया।

दोनों ने जब हो-हल्ला किया तो शोर की आवाज़ सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन जबतक सभी युवक भाग निकले थे। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों की तलाश के लिए उनके हुलिया के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!