
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जरुआडीह इलाके के झाड़ी नुमा स्थान पर सोमवार को पुलिस ने एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या गला रेत कर की गई है। मृतक का नाम दीवाना यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के कोइरीडीह धनघर गावं का रहने वाला है।

बताया जाता है कि मृतक ऑटो चलाने का काम करता था। बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने सोमवार की सुबह झाड़ी में शव को देखा। उपरांत इसकी जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी गई। हो हल्ला सुनकर परिजन भी वहां पहुंचे और उसकी पहचान की। घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक का ऑटो भी बरामद किया गया है। मृतक का मोबाइल गायब बताया जाता है।

परिजनों ने बताया कि मृतक रात में ऑटो चलाने का काम करता था। रविवार की शाम को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। उपरांत वह शाम 05 बजे ऑटो लेकर जसीडीह स्टेशन जाने की बात कह कर घर से निकला। जब पहले सुबह तक वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू किया गया।
बताया कि सुबह एक शव मिलने कि जानकारी मिलते ही सभी लोग वहां पहुंचे और उसकी पहचान की। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसका ऑटो भी देखा गया। परिजनों का कहना है कि गोतिया से रास्ता को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। मृतक को एक बेटा और बेटी है। ऑटो चला कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जसीडीह थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



