जामताड़ा:
जामताड़ा में एक अजीब वाक्या देखने को मिला। यहां सरकारी एंबुलेंस पर मरीज़ नहीं बल्कि मांस-मछली धोया जा रहा है.
जी हाँ, जामताड़ा में सरकारी एंबुलेंस को मांस-मछली और बर्फ ढ़ोने के उपयोग में लाया जा रहा है। दरअसल एक शादी पार्टी के लिए एंबुलेंस में मांस मछली और बर्फ ढोया जा रहा था। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर वहां से चलते बने। हालाँकि यह नजारा जामताड़ा में आम है। जामताड़ा में अक्सर एंबुलेंस का दुरुपयोग किया जाता है।
पिछले दिनों एंबुलेंस नहीं रहने की वजह से एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी थी और मामला इतना बढ़ गया था कि आक्रोशित लोगों ने सिविल सर्जन के साथ धक्का-मुक्की भी किया था। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने कई दिनों तक कार्य बहिष्कार भी किया। ऐसी घटनाओं के बाद भी स्वास्थ्य महकमा अभी तक नहीं चेता है।
घटना के बावत जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉक्टर बीके साहा से संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।