
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के तिवारी चौक स्थित शिव बिहार कॉलोनी में फांसी लगाकर एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम प्रमोद कुमार सिंह है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक की पत्नी खुशबू देवी ने कहा है कि उसका पति छोटा सा मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। कहा है कि दुकान से उतनी कमाई भी नहीं थी की बच्चे का स्कूल फी भी समय पर भर सके । जमीन कसे लेकर भी भाई से विवाद चल रहा था। कहा है कि कुछ दिनों से वह काफी मानसिक तनाव में चल रहा था।

मंगलवार को दिन के 09 बजे के आसपास वह बच्चे के साथ कमरे में थी। उसी क्रम में पति ने बाहर से कमरे का दरवाजा लगा दिया और बरामदा में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर झुल गया। उसके काफी चिल्लाने पर बगल में काम कर रहे मिस्त्री दौड़कर पहुंचा उपरांत उसके कमरे का दरवाजा खोला। उसके बाद उसे फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।


